भाई को राखी बांधने से कर ले ये काम, मिलेगा सुख समृद्धि का आर्शीवाद...
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले कुछ खास काम जरुर करें इससे आपके घर परिवार में पॉजिटिव एनर्जी भर जाएगी और सुख शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो जाएगा। तो आइए, आज चर्चा करते है उन उपायों की जिन्हें रक्षाबंधन के दिन अवश्य करना चाहिए।
Raksha Bandhan Vastu Tips: रक्षाबंधन का दिन भाई बहन के अमर प्रेम का प्रतीक होता है। रक्षाबंधन के दिन न सिर्फ बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का दिन होता है बल्कि ढेर सारी मौज मस्ती, प्यारी नोंकझोक औरा बचपन की यादों को दोबारा से जीने का दिन है।
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले कुछ खास काम जरुर करें इससे आपके घर परिवार में पॉजिटिव एनर्जी भर जाएगी और सुख शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो जाएगा। तो आइए, आज चर्चा करते है उन उपायों की जिन्हें रक्षाबंधन के दिन अवश्य करना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार और उत्तर पूर्व कोने की साफ सफाई: यह बात तो आप जानते ही होंगे कि जहां साफ सफाई होती है, वहां पर खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी खुद ब खुद आने लगती है। रक्षाबंधन के दिन सुबह होते ही सबसे पहले अपने घर के मेन गेट की सफाई करें और उसके बाद उत्तर पूर्व के कोने भी पूरी तरह से साफ सुथरा करें। इस कोने को पूजा पाठ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
मेन गेट पर बनाएं स्वास्तिक और तोरण द्वार: जैसे दीपावली के दिन आप अपने घर या रुम के गेट पर स्वास्तिक बनाती हैं और तोरण द्वार लगाती हैं, वैसे ही रक्षाबंधन के दिन घर के मेन गेट पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण जरुर लगाएं। इसके साथ ही अपने दरवाजे के दोनों आरे सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह भी बना दें। ऐसा करने से बुरी नजर उतर जाती है।
घर से बेकार वस्तुओं को बाहर कर दें: रक्षाबंधन के दिन या किसी भी त्योहार के दिन घर का माहौल खुशनुमा हो, इसके लिए घर से जितने भी टूटे फूटे बर्तन या कबाड़ हो पहले ही सब घर के बाहर कर दें। इसके अलावा घर में कोई भी घड़ी बंद न रहने दें। भाई बहन जहां पर बैठकर रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हो, वहां पर रौशनी का प्रबंध करें और धूप दीप जरुर जलाएं।
पूजा की थाली को सही से करें तैयार: राखी बांधने के लिए आप जिस पूजा की थाली को तैयार कर रहीं हैं, उसका खास ख्याल रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार राखाी की पूजा की थाली में उन्हीं वस्तुओं को रखनी चाहिए जिनकी जरुरत हो। इस थाली में अक्षत, रोली, चंदन, दीया, मिठाई, राखी, चावल जैसी चीजों के अलावा कुछ भी न रखें। ध्यान रहे कि थाली में कोई भी चावल टूटा हुआ न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0