महाशिवरात्रि पर गलती से भी न करें ये गलत काम, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज !

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि कोई साधारण पर्व नहीं है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन की रात्रि है, इसलिए इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए जिसे महाशिवरात्रि के दिन नहीं करना चाहिए।

Jan 31, 2026 - 09:39
Jan 31, 2026 - 09:50
 0  0
महाशिवरात्रि पर गलती से भी न करें ये गलत काम, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज !

महाशिवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आ रहा है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष यानी 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। सभी सनातनियों के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। इस दिन पूरे भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। लोक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। यह भी माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर निराकार रुप से से साकार रुप में साक्षात शिवलिंग के रुप में प्रकट हुअए थें। 


महाशिवरात्रि पर क्या करने से बचना चाहिए....

  • सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि कोई साधारण पर्व नहीं है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन की रात्रि है, इसलिए इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए जिसे महाशिवरात्रि के दिन नहीं करना चाहिए। 
  • भूल कर भी महाशिवरात्रि के दिन मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन जहां पूरा संसार भोलेनाथ की पूजा और आराधना में डूबा रहता है, उस दिन मांसाहार का सेवन करना महापाप के समान होता है। मांसाहार के साथ साथ प्याज लहसुन का सेवन भी इस दिन वर्जित करें। महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध सात्विक शाकाहारी भोजना का सेवन करना चाहिए। ऐसा करना से भगवान भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं। 
  • मदिरापान यानी की शराब का सेवन किसी भी रुप में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पूजा का महत्व कम हो जाता है। अतः इस पावन पर्व पर नशे से दूर रहें। महादेव के नाम और स्मरण से बड़ा आनंद कोई भी नहीं है। जो आनंद महादेव की पूजा अर्चना में है, उसके आगे बाकी के नशे व्यर्थ हैं। 
  • महाशिवरात्रि के दिन गंदे कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इससे आपकी पूजा अर्चना का महत्व कम हो जाता है। ऐसे में इस दिन यथासंभव नए अथवा स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि के दिन अपने मन में कोई भी बुरा विचार किसी के प्रति न रखें। भगवान भोलेनाथ का स्मरण करें और बुरे विचारों को आज से त्याग दें और सब कुछ महादेव की इच्छा पर छोड़ दें। 
  • नए दौर की बात कर लें तो किसी भी पर्व को छुट्टियों का दिन समझ कर लोग मोबाइल से चिपक जाते हैं। इससे परहेज करें। यह आपकी एकाग्रता को भंग करता है। कम से कम एक दिन अपना महादेव को अर्पित करें और उनके प्रति अपना ध्यान लगाएं। 
  • महाशिवरात्रि के दिन प्रयास करें कि खुद से भगवान भोलेनाथ का भजन कीर्तन करें और मंत्रां का जाप करें न कि टीवी, मोबाइल या साउंड सिस्टम बजाकर भोलेनाथ को मनाए। जो महत्व खुद से भजन और मंत्रों के उच्चारण का है, वो गैजेट से बजाने का नहीं है। 
  • महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। किसी भी प्रकार के भोग विलास से दूर रहें।


Disclaimer : इस आलेख में बताई गई सारी बातें धार्मिक आस्था, लोक मान्यताओं और प्राचीन कथाओं पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0