EO की हत्या मामले में पत्नी ने CM से मिलकर स्पीडी ट्रायल की माँग की
रोहतास जिले के डेहरी के EO विमल कुमार की बेरहमी से हत्या मामले में अब स्पीडी ट्रायल चलेगा। स्वर्गीय विमल कुमार की पत्नी ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की है।
बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार मर्डर केस में अब स्पीडी ट्रायल चलेगा। सीएम सम्राट चौधरी ने इस बाबत जिला प्रशासन को निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने x पर इस निर्णय की जानकारी दी। बुधवार को विमल कुमार की पत्नी बबीता देवी ने लोक सेवक आवास पर सीएम से मुलाकात की थी।
मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि हर हाल में इंसाफ मिल कर रहेगा। जो भी गुनहगार होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। स्वर्गीय विमल कुमार की पत्नी ने मुख्यमंत्री से घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ ही स्पीडी ट्रायल की माँग की जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
स्वर्गीय विमल कुमार के परिजनों ने जीवन निर्वाह के लिए दो करोड़ रुपए की राशि, राजपत्रित सरकारी नौकरी और पारिवारिक सुरक्षा की मांग की। इस दौरान राज्य के सहकारिता मंत्री सह दानापुर विधायक रामकृपाल यादव भी मौजूद रहें।
मालूम हो कि शनिवार की देर शाम डेहरी से पटना जाने के क्रम में औरंगाबाद के पास EO की उनके कार ड्राइवर द्वारा लोहे की रॉड से पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना को बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के पास अंजाम दिया गया था। घटनास्थल के समीप से ही वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया गया था।
घटना के बाद स्वर्गीय विमल कुमार की पत्नी बबिता देवी ने डेहरी के लोजपा विधायक सोनू सिंह पर अपने पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0