Eid celebration: मस्जिदों में उमड़ी भीड़ प्रशासन सतर्क! 1300 CCTV और ड्रोन की नजर
Eid celebration: देशभर में आज ईद का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
Eid celebration: देशभर में आज ईद का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। यह त्योहार सिर्फ खुशी का नहीं बल्कि भाईचारे और प्रेम का संदेश भी देता है।
मस्जिदों में नमाज का समय निर्धारित
ईद के मौके पर देशभर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय तय किया गया है। दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे मुंबई की अंधेरी मस्जिद में 8 बजे संभल की जामा मस्जिद में 9 बजे और हैदराबाद की मीर आलम मस्जिद में 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।
सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईद पर सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचने की अपील की है। सलाह दी गई है कि लोग ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। प्रशासन भी सतर्क है और त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
संभल में विवाद के बाद समझौता
संभल में ईदगाह के इमाम और कारी पक्ष के बीच नमाज को लेकर विवाद हो गया था। मामला कोतवाली पहुंच गया जहां काफी बहस हुई। बाद में एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने दोनों पक्षों को समझाकर सहमति बनाई कि इस साल मुफ़्ती आज़म संभल कारी अलाउद्दीन नमाज पढ़ाएंगे।
शांति और सौहार्द का संदेश
देशभर में पुलिस और मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की है। लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने लोगों से कहा कि वे ईद के त्योहार को मिलजुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0