बिहार : प्रदर्शनकारियों पर AK 47 से फायरिंग मामले पर प्रियंका - डिंपल ने उठाए सवाल, क्या छात्र आतंकी हैं ?
सीवान में बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK 47 से फायरिंग पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिम्पल यादव ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीते 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान में हुई हिंसा और उसमें AK 47 से हुई फायरिंग का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है और मामला बिहार से आगे जाकर दिल्ली तक पहुंच गया है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और यूपी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने इस पर सवाल खड़ा किया है।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने इस मुद्दे पर बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में नौजवानों पर लगातार अत्याचार बढ़ा है। बिहार में जिस तरह से नौजवानों पर AK 47 का प्रयोग किया गया है, वो बेहद निंदनीय है। भाजपा लोकतंत्र में स्वतंत्रता और उसकी भावना को खत्म करने की कोशिश कर रही है। लोगों के स्पिरीट को मारा जा रहा है।
वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर छात्रों के खिलाफ एके 47 और पैलेट गन का प्रयोग क्यों किया जा रहा है ? प्रियंका ने पूछा कि क्या ये लोग आतंकवादी हैं ? क्या भारत में लड़कियों को प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है ! प्रियंका गांधी ने दावा किया कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
प्रियंका गांधी ने कई छात्राओं के माता पिता को धमकाए जाने और उनके पूछताछ किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि अभी उन्होने इन सूचनाओं की पुष्टि नहीं की है।
उधर बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने भी इस मामले को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर AK47 वाली वीडियो को शेयर कर इसे पुलिस मैनुअल का उल्लंघन करार दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0