JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल कांग्रेस में होंगे शामिल
JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। चार बार विधायक रहे गोपाल मंडल को पिछले चुनाव में JDU ने टिकट नहीं दिया था।
अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने जाने के बाद भागलपुर और आसपास के इलाकों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।
गोपाल मंडल के कांग्रेस में शामिल होने के पोस्टर राजधानी पटना की सड़कों पर लगे हुए हैं। गोपाल मंडल की इस नई राजनीतिक पारी को लेकर दिलचस्पी का माहौल है। चुनाव हारने के बाद भी गोपाल मंडल राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव दिखाई देते हैं।
गोपाल मंडल भागलपुर जिले की गोपालपुर सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। टिकट नहीं मिलने पर इस बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गोपाल मंडल का असली नाम नरेंद्र कुमार नीरज है।
चार बार विधायक रहने की वजह से न सिर्फ भागलपुर बल्कि पूरे बिहार में उनकी पहचान रही है। चुनाव हारने के बाद भी गोपाल मंडल लगातार चर्चा में बनें रहते हैं। हाल ही में गोपाल मंडल भागलपुर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो चर्चा में आया था, जब वह मंच तक पहुंचने के लिए वीआईपी बैरिकेडिंग को पार करते नजर आए थें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0