शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सीएम सम्राट ने जारी किए
पर्व त्योहार के मौसम के नजदीक आते ही वित्त रहित और अनुदानित शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए राज्य सरकार का यह फैसला काफी राहत भरा है। सरकार के इस फैसले से उन हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों में खुशी का माहौल है जिन्हें लंबे समय से पारिश्रमिक नहीं मिला हुआ था और सभी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे थें।
लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे वित्त रहित और अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए सुखद समाचार आया है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने इन संस्थानों के कर्मचारियों और शिक्षकों के वित्तीय हितों के नजरिए ये बेहतर निर्णय लेते हुए 416 करोड़ रुपये की राशि के सहायक अनुदान की घोषणा की है।
पर्व त्योहार के मौसम के नजदीक आते ही वित्त रहित और अनुदानित शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए राज्य सरकार का यह फैसला काफी राहत भरा है। सरकार के इस फैसले से उन हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों में खुशी का माहौल है जिन्हें लंबे समय से पारिश्रमिक नहीं मिला हुआ था और सभी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे थें।
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि वित्त रहित विद्यालय और कॉलेज के लिए खुशखबरी। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित विद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए कुल 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान निर्गत किया गया है। शिक्षकों, कर्मियों और संस्थानों के हित निरंतर प्रयास, उन्नत शिक्षा और उज्जवल भविष्य।
बता दें कि आर्थिक संकट से जूझ रहे कई शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों के भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित होती रही है। ऐसे में सरकार की ओर से जारी किया गया यह भारी भरकम अनुदान संस्थानों के लिए आर्थिक सहारा बन सकता है। सरकारी की ओर से जारी की गई इस राशि का इस्तेमाल वेतन और पारिश्रमिक भुगतान के लिए किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0