बिहार के सभी ब्लॉक में मॉडल स्कूल, सावरकर पर रिसर्च कराएगी सरकार

सम्राट चौधरीने कहा कि उन्हें अंडमान जेल में 27 सालों तक कड़ी मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हम बिहार को फिर से ज्ञान की भूमि बनाएंगे। बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूलों के रुप में सरस्वती विद्या निकेतन की स्थापना होगी।

May 29, 2026 - 10:25
May 29, 2026 - 10:25
 0  0
बिहार के सभी ब्लॉक में मॉडल स्कूल, सावरकर पर रिसर्च कराएगी सरकार
तस्वीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार

सीएम सम्राट चौधरी ने सावरकर जयंती समारोह के अवसर पर एक आयोजित किर्याक्रम के दौरान कहा कि बिहार मे सावरकर के जीवन पर रिसर्च कराया जाएगा और इसकी रुप रेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों को गुमनाम रखने का प्रयास किया गया लेकिन आज बच्चा बच्चा सावरकर जी के बलिदान से वाकिफ है। 

सम्राट चौधरीने कहा कि उन्हें अंडमान जेल में 27 सालों तक कड़ी मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हम बिहार को फिर से ज्ञान की भूमि बनाएंगे। बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूलों के रुप में सरस्वती विद्या निकेतन की स्थापना होगी। ये मॉडल स्कूल इतने आधुनिक होंगे कि लोग बड़े बड़े कान्वेंट स्कूलों को छोड़कर अपने बच्चों को यहां पढ़ाएंगे। सीएम ने याद दिलाया कि बिहार नालंदा और विक्रमशिला जैसे महान उच्च शिक्षण संस्थानों की धरती रही है। 

बिहार के आर्थिक विकास और स्थिति पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि बिहार का बजट तीन लाख सैंतालीस हजार करोड़ रुपये है जिसमें बिहार का अपना संसाधन साठ हजार करोड़ रुपये का है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए और उद्योग लगे इसके लिए उनकी सरकार नीतियों में बदलाव के लिए भी तैयार है। राज्य का पैसा राज्य में ही रहे इसके लिए 50 करोड़ रुपये तक के ठेके सिर्फ बिहार के लोगों को ही दिए जाएंगे। इससे बिहार के स्थानीय नौजवानों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। 

सीएम ने साफ किया कि अब कोई भी सरकारी कर्मचारी सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा बल्कि बिहार की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को समझने के लिए बिहार भ्रमण कराया जाएगा। 

सीएम ने बताया कि वो दिल्ली जा रहे हैं जहां पर वो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलकर भागलपुर यूनिवसिर्टी कैंपस में स्थापित शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा के अनावरण हेतु बिहार आने का आमंत्रण देंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News