MLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा महागठबंधन, टिकट लेने के लिए कई इलाकों से कार्यकता पहुंचे सदाकत आश्रम...

आरजेडी ने बिना सहयोगी दलों की सहमति से इन आठ में से छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। अब इसके बाद कांग्रेस में भी कोलाहल देखी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं रहेगा। कुल आठ सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। संभावना है कि हम सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ें। हमारी तैयारी सभी सीटों पर है। हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।

Sep 12, 2026 - 21:59
Sep 12, 2026 - 21:59
 0  0
MLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा महागठबंधन, टिकट लेने के लिए कई इलाकों से कार्यकता पहुंचे सदाकत आश्रम...

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन अब टूट की कगार पर पहुंच चुका है। इसे लेकर शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूरे दिन गहमा गहमी बनीं रही। पार्टी की ओर से बताया गया है कि कांग्रेस सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावारु भी मौजूद रहें। सदाकत आश्रम में मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण से कई कार्यकर्ता स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट पाने के लिए पहुंचे हुए थें। सदाकत आश्रम में कई नए लोगों की ज्वाइनिंग भी होनी थी। 

बता दें कि आरजेडी ने बिना सहयोगी दलों की सहमति से इन आठ में से छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। अब इसके बाद कांग्रेस में भी कोलाहल देखी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं रहेगा। कुल आठ सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। संभावना है कि हम सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ें। हमारी तैयारी सभी सीटों पर है। हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे। 

असित नाथ तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आरजेडी ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते दो चुनावों से हम ये देख रहे हैं। हम मर्यादा की रक्षा के लिए कुर्बानी देते गए। हम मर्यादा की रक्षा के लिए त्याग करते गए क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर हम गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है। चलो हम त्याग करते हैं लेकिन ये कितनी बार त्याग होगा। आप लगातार चुनाव हारने के लिए लड़ते रहिए और आप चाहिएगा कि हम आपको सहयोग भी करते रहें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News