जमुई में छात्रा के साथ बदसलूकी करने वाले लफंगे का हाफ एनकाउंटर
जमुई छात्रा बदसलूकी प्रकरण में बिहार पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नंदन यादव को मुख्य आरोपी के तौर पर पहचान किया है। वह बालू और शराब के अवैध व्यापार में संलिप्त बताया जाता है। हाफ एनकाउंटर में उसके जख्मी होने की खबर है।
बिहार के जमुई में एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य के साथ ही पूरे देश की राजनीति उफान पर है। तमाम प्रमुख विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को खूब निशाने पर लिया है। इस मामले ने पूरे बिहार को शर्मसार तो किया ही है, राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर भी लोग गरम हैं।
जमुई छात्रा बदसलूकी प्रकरण में बिहार पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नंदन यादव को मुख्य आरोपी के तौर पर पहचान किया है। वह बालू और शराब के अवैध व्यापार में संलिप्त बताया जाता है। हाफ एनकाउंटर में उसके जख्मी होने की खबर है।
पुलिस ने छात्रा बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली मारी है। आरोप है कि इसी ने छात्रा के साथ बदसलूकी की थी और साथ ही उसके दोस्त को भी अपमानित किया था। आरोपी काफी देर तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। अंततः पुलिस आरोपी तक पहुंच ही गई और उसका हाफ एनकाउंटर किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार नंदन यादव के एक साथी को भी पुलिस अस्पताल लेकर आई है। उसे भी इमरजेंसी वार्ड के उसी कमरे में ले जाया गया जहां नंदन यादव इलाजरत है। बता दें कि पूरे वारदात में एसआईटी ने जांच को तेज कर दिया है। पुलिस का एक्शन तेज है। इसके साथ ही बता दें कि पुलिस ने उक्त घटना का वीडियो वायरल करने के खिलाफ 120 सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इन सबके खिलाफ एक्शन की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0