बिहार सरकार पर रखूंगा नजर, नहीं जाएंगे छोड़कर नीतीश.....
नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को विश्वास दिलाया कि अब वो नई भूमिका में होंगे इसके बावजूद वो पूरे बिहार के दौरा करेंगे। बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा और संवाद करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। ऐसे में समझा जा सकता है कि नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया हो लेकिन वो बिहार की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।
Nitish Kumar News नीतीश कुमार अब बिहार के सीएम नहीं हैं। अब वो राज्यसभा सांसद हैं। इस बीच उनका बड़ा बयान सामने आया है कि वो बिहार छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। वो बिहार सरकार के कामकाज पर पूरी नजर रखेंगे। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के तौर पर सिर्फ आवश्यक समय पर ही नई दिल्ली में रहेंगे, उनका बाकी का वक्त बिहार में ही गुजरेगा।
सीएम नीतीश कुमार के पटना आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में जेडीयू विधायक दल के नेता का चुनाव होना था। इस मौके पर पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से नए नेता के चुनाव के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया। खबर लिखे जाने तक जेडीयू के किसी भी विधायक का नाम विधायक दल के नेता के रुप में सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी या विजेंद्र प्रसाद यादव में से कोई एक जेडीयू विधायक दल का नेता बनेगा।
इस बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को विश्वास दिलाया कि अब वो नई भूमिका में होंगे इसके बावजूद वो पूरे बिहार के दौरा करेंगे। बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा और संवाद करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। ऐसे में समझा जा सकता है कि नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया हो लेकिन वो बिहार की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।
नीतीश कुमार ने साफ किया कि चूंकि वो राज्यसभा सांसद हैं तो उनका दिल्ली आना जाना लगा रहेगा लेकिन उनका वक्त दिल्ली से ज्यादा पटना में ही गुजरेगा। नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में प्रासंगिक बने रहना चाहते हैं। जेडीयू की इस बैठक में नीतीश कुमार का रुख यह बताने के लिए काफी है कि बिहार के मुख्यमंत्री भले ही सम्राट चौधरी हैं लेकिन बिहार की सत्ता के सुप्रीम नीतीश कुमार बनें रहना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0