बिहार, बंगाल जैसी बेईमानी अगर यूपी में हुई तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे : अखिलेश
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया है। अखिलेश ने दावा किया है कि अगर यूपी में भी ऐसा होता है तो भविष्य में चुनाव होना मुश्किल हो जाएगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया, लोकसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चोरी और बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर ऐसी ही स्थिति उत्तर प्रदेश में हुई तो आने वाले समय में चुनाव होना मुश्किल हो जाएगा।
यूपी के कासगंज में एक उद्घाटन समारोह के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव में जो बेइमानी हुई, अगर वही लूट और बेईमानी उत्तर प्रदेश में हुई तो उसके बाद भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नए तरह की लोकसभा की संरचना करना चाहती है जो उसके अनुकूल हो। वो ऐसी लोकसभा का निर्माण करना चाहते हैं जिससे विपक्षी दलों के नेता जीत कर नहीं आ सकें। उन्होंने कहा कि यूपी में भी SIR के नाम पर वोट काटने की पूरी तैयारी थी लेकिन विपक्ष अब पूरी तरह सतर्क है।
अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर वोटर लिस्ट की जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। 2027 में यूपी की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।
सपा प्रमुख ने दावा किया कि यूपी में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार यूपी में अब तक हुए फर्जी मुठभेड़ों की जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0