पूर्वी चंपारण में अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना समेत 04 गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोतिहारी में एक अवैध कारतूस फैक्ट्री एवं गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस रेड में भारी मात्रा में कारतूस एवं हथियार बरामद किया है। वहीं मास्टरमाइंड समेत 04 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से बड़ी खबर है। मोतिहारी पुलिस ने एक बड़े कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस पुलिस कार्रवाई में 500 से ज्यादा हैंडमेड निर्मित ओर अधनिर्मित कारतूस बरामद किया गया है। छापेमारी में हथियार बनाने की मशीनें, विस्फोटक और रासायनिक सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ये कार्रवाई गुप्ता सूचना के आधार पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला में अवैध रुप से मिनी गन कारखाना संचालित हो रहा है। सूचना पुख्ता एवं गंभीर थी इसलिए पुलिस ने तत्काल एक पुलिस बल का गठन किया और कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी।
पुलिस कार्रवाई में गिरोह का सरगना श्रीकांत सिंह भी पकड़ा गया। पुलिस को मौके पर से ही कारतूस का निर्माण करने वाली मशीनें, मेटल शीट, गन पाउडर, नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन और चारकोल जैसे रासायनिक पदार्थ और उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया है।
पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उनके पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की तैयारी है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ही यह बात सामने आई है कि ये गिरोह न सिर्फ कारतूस का निर्माण करता था बल्कि कारतूसों की खरीद बिक्री और आपूर्ति का एक विस्तृत और संगठित नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्वी चंपारण जिले में ही एक और मिनी गन कारखाने का भंडाफोड़ हुआ था। अब कारतूस कारखाने के उद्भेदन के साथ ही यह साफा हो गया है कि जिले में हथियार तस्करों का गिरोह सक्रिय था। पुलिस इस नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0