बिहार की नई सरकार में JDU के ज्यादा मंत्री होंगे, मुख्यमंत्री BJP का...

Bihar New Government बिहार में बनने जा रही नई एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा पर मंत्रियों में जेडीयू की हिस्सेदारी ज्यादा होगी अर्थात भाजपा से ज्यादा जेडीयू के मंत्री होंगे।

Mar 29, 2026 - 19:24
 0  0
बिहार की नई सरकार में JDU के ज्यादा मंत्री होंगे, मुख्यमंत्री BJP का...
Adobe

जल्द ही बिहार में नई सरकार अस्तित्व में आ जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली बार बिहार में मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होने जा रहा है लेकिन मंत्रिमंडल में जेडीयू से ज़्यादा भाजपा के मंत्री होंगे। 

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जो सरकार गठन हुआ था उसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ 27 मंत्री थें। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नितिन नवीन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वर्तमान में बिहार सरकार में मुख्यमंत्री समेत 26 मंत्री हैं। 

वर्तमान सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अतिरिक्त 08 मंत्री जेडीयू कोटे के हैं। इनमें बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, जमा खान, लेसी सिंह, सुनील कुमार, मदन सहनी एवं श्रवण कुमार हैं। वहीं भाजपा कोटे के मंत्रियों की बात करें तो दो उपमुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री हैं। इनमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, संजय टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, प्रमोद कुमार, लखेंद्र कुमार रोशन, सुरेंद्र मेहता हैं। नितिन नवीन भी मंत्री थें लेकिन उनके इस्तीफे के बाद अभी 13 मंत्री बिहार सरकार में भाजपा कोटे से हैं। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के मंत्रियों की संख्या में दो से तीन की कमी देखने को मिल सकती है। 

वहीं विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी भी अभी भाजपा के पास है। भाजपा के डॉ प्रेम कुमार अभी बिहार विधानसभा के स्पीकर हैं। वहीं भाजपा और जेडीयू के कई ऐसे मंत्री हैं, जिनके पास एक से ज्यादा विभागों का दायित्व है। नए मंत्रिमंडल विस्तार में ज्यादा विभागों के प्रभार की स्थिति समाप्त हो सकती है। 

संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक किसी भी राज्य में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या का 15% ही मंत्रिमंडल हो सकता है। बिहार में कुल 243 विधानसभा की सीटें हैं। इस हिसाब से राज्य सरकार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News