पटना: सम्राट सरकार का पहला लाठीचार्ज, विपक्ष हमलावर
राजधानी पटना में हजारों की संख्या में BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हो गए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शासनकाल का पहला लाठीचार्ज आज राजधानी पटना में हुआ। बिहार पुलिस की लाठियां BPSC TRE 4 के अभ्यर्थियों पर खूब बरसीं। हजारों की संख्या में पटना में जुटे ये अभ्यर्थी BPSC TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थें।
प्रशासन को पहले से इस प्रदर्शन की जानकारी थी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी लेकिन अभ्यर्थी इतने आक्रोशित थें कि उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन उग्र होते देख पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। एक छात्र नेता की गिरफ्तारी की भी खबर है।
बता दें कि BPSC TRE 4 के तहत 46 हजार 595 पदों पर बहाली होने वाली है लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं निकलने से अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है। यही वजह रही कि वो सड़क पर उतर गए। इन अभ्यर्थियों का यह आक्रोश नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
इस मुद्दे पर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि NDA के नेताओं का बेटे बैठे बिठाए मंत्री पद पाएंगे और आम बिहारवासी का बच्चा नौकरी के लिए लाठी खायेगा। हर परीक्षा में सरकार प्रायोजित धांधली की मार खाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0