प्रभात खबर के रिपोर्ट की पिटाई का मामला, आरजेडी सांसद ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
पत्रकार मारपीट मामले में बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मारपीट का वीडियो हर जगह वायरल है। जब कोई व्यक्ति अपने अधिकार की बात करने किसी विभाग में जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अब पीटा जा रहा है।
सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा हे। घटना के विरोध में बिहार के कई जिलों में पत्रकारों ने आवा उठाई है। अब इसके बाद आरजेडी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पत्रकार मारपीट मामले में बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मारपीट का वीडियो हर जगह वायरल है। जब कोई व्यक्ति अपने अधिकार की बात करने किसी विभाग में जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अब पीटा जा रहा है।
सुधाकर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में आम लोगों के लिए सरकार नहीं चलाई जा रही है बल्कि अब माफियाओं के लिए सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार मे आज अराजकता का माहौल बना हुआ है। अस्पतालों के अंदर की व्यवस्था बेहद बदतर हो चुकी है। सच को छिपाने के लिए पत्रकारों के साथ मारपीट की जा रही है।
सहरसा के एमएलए आईपी गुप्ता ने इस मामले पर कहा कि डॉक्टर हताशा में आकर ऐसा कर रहे हैं। अस्पताल मे कर्मचारियों की भारी कमी है। इसके लिए उन्होंने सीधे राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने एसडीएम से बात की है। वो जिलाधिकारी को भी पत्र लिखेंगे और मांग करेंगे कि जो भी इस मामले में दोषी हेा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
वहीं मामले में पहली बार डॉ एसके आजाद का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि फ्लो फ्लो में हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0