दरभंगा में छात्र संघ चुनाव के संकेत, जानिए कब हो सकती है वोटिंग
कुलपति ने मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर मुनेश्वर यादव को एक से दो दिनों के अंदर चुनाव कार्यालय की शुरुआत करने का निर्देश दिया तथा चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए हर हफ्ते जिलावार चुनाव आधिकारियों, प्रधानाचार्यों और समन्वयस समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करने को कहा।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जा सकते हैं। इसके लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों और विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।
बैठक के दौरान कुलपति ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव को अपनी प्राथमिकता बताते हुए चुनाव की रुपरेखा तैयार करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों और प्रधानाचार्यों से अपने अपने संस्थानों में दो से पांच मेंबरों वाली समन्वय समिति के गठन का निर्देश दिया। यह समिति अगले पांच से सात दिनों में वोटरों की संख्या, मतदान केंद्रों की संख्या और चुनाव के खर्च का संभावित विवरण तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगी।
कुलपति ने मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर मुनेश्वर यादव को एक से दो दिनों के अंदर चुनाव कार्यालय की शुरुआत करने का निर्देश दिया तथा चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए हर हफ्ते जिलावार चुनाव आधिकारियों, प्रधानाचार्यों और समन्वयस समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करने को कहा।
बैठक में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर चुनाव कराने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्राप्त सुझावों और आवश्यक संशोधनों के बाद चुनावी नियम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। चुनाव में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मतदान के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे। प्रवेश पत्र से मैप किया हुआ अथवा शिक्षक द्वारा सत्यापित नामांकन रसीद को ही वोट देने का आधार माना जाएगा।
कार्यक्रम के संचालक मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर मुनेश्वर यादव ने सितंबर 2026 के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में छात्र संघ चुनाव कराने का सुझाव दिया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता ने कहा कि लोकभवना के दिशा निर्देशों के आलोक में चुनाव होंगे। छात्र संघ चुनाव से जुड़े नियमों और आधिकारिक सूचनाओं को यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0