बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, जल्द आएगी नई नीति, चालू होंगे चीनी मिल
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार जल्द ही नई इंसेंटिव नीति 2026 लाने जा रही है। इससे राज्य में औद्योगिक माहौल बनेगा।
बीते विधानसभा चुनाव में बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों का मुद्दा विपक्ष ने खूब जोर शोर से उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव के दौरान बिहार में 25 चीनी मिलों को शुरू करने की बात कही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा करने की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है।
बिहार के गन्ना उद्योग विभाग की ओर से दो दिवसीय " गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार " का आयोजन पटना में किया जा रहा है। सेमिनार का उद्घाटन गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल एवं चीफ सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने किया।
इस मौके पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार जल्द ही नई इंसेंटिव नीति 2026 लाने जा रही है। इससे राज्य में औद्योगिक माहौल बनेगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के जो लोग भी काम धंधे के लिए राज्य से बाहर जाते हैं, उनको चिन्हित कर राज्य के अंदर ही रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है। अगले 05 सालों में इन प्रयासों के नतीजे सामने आएंगे।
गृह मंत्री ने कहा कि एक समय में हमारा प्रदेश चीनी उत्पादन और गन्ने की खेती में भारत के अग्रणी राज्यों में शुमार था, लेकिन समय के साथ साथ इस क्षेत्र में बिहार पिछड़ता गया लेकिन अब बिहार सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को प्रारंभ करने और नई मिलों की स्थापना के लिए लगातार काम कर रही है और इसी का नतीजा है कि आज बिहार में 10 चीनी मिलें चल रहीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0