बिहार एमएलसी चुनाव में जेडीयू विधायक के बागी तेवर, किसे फायदा किसे नुकसान

जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं और निर्दलीय प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में मजबूती से डटे हुए हैं। बताया जा रहा है अनुज सिंह वहीं हैं जो जनसुराज के टिकट पर नवादा से चुनाव लड़े थें। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार लगातार तीन बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत चुके हैं।

Sep 15, 2026 - 21:54
 0  0

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बागी तेवर से जेडीयू के संभावित प्रत्याशी नीरज कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी है।  अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनुज सिंह को अपना समर्थन दे दिया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अनंत सिंह को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं और निर्दलीय प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में मजबूती से डटे हुए हैं। बताया जा रहा है अनुज सिंह वहीं हैं जो जनसुराज के टिकट पर नवादा से चुनाव लड़े थें। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार लगातार तीन बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। 

बिहार की राजनीति के जानकारों का मानना है कि अगर अनंत सिंह ने अनुज सिंह से अपना समर्थन वापस नहीं लिया तो नीरज कुमार के लिए चौथी जीत मुश्किल हो सकती है। उधर आरजेडी ने भी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के स्वजातीय दिलीप कुमार को प्रत्याशी बनाकर जेडीयू के आधार वोटों में सेंधमारी कर दी है। दरअसल मोकामा विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है। 

जब जेडीयू ने अनंत सिंह को मोकामा से प्रत्याशी बनाया था तब नीरज कुमार ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। माना जा रहा है कि इस बार अनंत सिंह नीरज कुमार से बदला लेने के मूड में हैं। नीरज कुमार भी अनंत सिंह के मुखर विरोधी माने जाते हैं। सबसे आश्चर्य की बात है कि पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सब कुछ जानकर भी चुप हैं। उनकी चुप्पी के क्या सियासी मायने हैं, इस पर भी चर्चा जारी हैं। 

हालांकि जेडीयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है। कोई नाराज नहीं है। पार्टी एकजुट है। अब पार्टी कितनी एकजुट है वो तो पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव में ही साफ दिखाई दे रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News