JDU के प्रदेश महासचिव के पिता की निर्मम तरीके से हत्या, गांव छोड़ने का ऐलान
जनता दल यू, दिल्ली के प्रदेश महासचिव नीतीश कुमार के पिता भूषण सिंह की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। घटना पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र में हुई है। भूषण सिंह मूलतः नालंदा के रहने वाले थें और यहां रहकर कृषि कार्यों में लगे हुए थें।
JDU नेता नीतीश कुमार के मुताबिक उनके पिता भूषण सिंह दिनचर्या के अनुसार गुरुवार शाम मिल्क सेंटर पर दूध पहुंचाने गए थें। रात 9 बजे तक जब वो नहीं लौटें तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। उनके मोबाइल पर कॉल करने पर रिसीव नहीं हो रहा था। दिल्ली के लिए रवाना हो रहे नीतीश ने कुछ नौजवानों को पिता को खोजने के लिए भेजा तो उन्होंने एक गड्ढे में भूषण सिंह की लाश देखी और सबको इत्तला की।
पुत्र नीतीश कुमार के अनुसार उनके पिता के शरीर पर गोलियों के निशान थें और गला गमछे से घोंटा हुआ लग रहा था। हत्यारों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लाश को घसीट कर गड्ढे में फेंक दिया था। इस वारदात के बाद परिवार सदमे में है और इलाके में सनसनी मची हुई है।
घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। ASI राम नंदन रमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। भूषण सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और चार बेटियों का भरा पूरा परिवार बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।
वहीं मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने कहा कि वह अब हमेशा के लिए इस गांव को छोड़ देंगे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं थी बल्कि गांव के ही लोग उनके घर मकान को देखकर जलते थें। आए दिन पड़ोसी मारपीट करते हैं। घर पर पथराव करते हैं। उनकी मां के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0