जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बनाई अपनी नई टीम, जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली...
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम में सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है। समाज के हर वर्ग को जगह देने की कोशिश की गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने इस लिस्ट को जारी किया है।
JDU National Team बिहार के पूर्व सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार की इस टीम में कुल 24 चेहरों को जगह दी गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू की राष्ट्रीय टीम में कई पुराने चेहरों को जगह मिली है तो संगठन में कई बदलाव भी किए गए हैं।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar की टीम में सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है। समाज के हर वर्ग को जगह देने की कोशिश की गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने इस लिस्ट को जारी किया है।
नीतीश कुमार की इस नई टीम में राज्यसभा सांसद संजय झा का जलवा बरकरार है। वो राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर बनेंं हुए हैं। इससे साफ है कि जेडीयू संगठन में वो नंबर 2 पर हैं। पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जेडीयू के राष्ट्रीय स्तर के संगठन में महासचिव और सचिव में भी कई नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की जगह रमेश सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। रविंद्र प्रसाद सिंह को सचिव बनाया गया है। कटिहार की रहने वाली निवेदिता कुमारी को भी पहली बार पार्टी संगठन में जगह दिया गया है। वो जेडीयू की राष्ट्रीय सचिव होंगी।
जेडीयू की इस नई टीम में नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनें रहेंगे। आलोक कुमार सुमन जेडीयू के कोषाध्यक्ष होंगे। मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह, गुलाम रसूल बलियावी महासचिव होंगे।
इसके साथ ही रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रुही तागुंग एवं निवेदिता कुमारी जेडीयू की राष्ट्रीय सचिव होंगी। राजीव रंजन प्रसाद जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0