20 सितंबर को खुलेगा जनसुराज का पत्ता, एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

आठ एमएलसी सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर जनसुराज अपनी रणनीति पर काम कर रहा है। पटना में इस बाबत लगातार पार्टी नेताओं की बैठक हो रही है। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी है।

Sep 14, 2026 - 20:28
 0  0

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार मे सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच जनसुराज ने ऐलान किया है कि वो सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 20 सितंबर को पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत से गदगद जनसुराज के लिए एमएलसी चुनाव बड़ा टेस्ट होगा। 

आठ एमएलसी सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर जनसुराज अपनी रणनीति पर काम कर रहा है। पटना में इस बाबत लगातार पार्टी नेताओं की बैठक हो रही है। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनसुराज की ओर से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ दिव्या ज्योति के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। 20 सितंबर के उनके नाम का आधिकारिक ऐलान संभव है। 

उधर आरजेडी ने आठ में से छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दिया है। पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार उम्मीदवार होंगे। तिरहुत स्नातक से डॉ रश्मि विनायक गौतम, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो जयराम यादव, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा जबकि कोसी स्नातक से नितेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है। 

राजद ने फिलहाल तिरहुत शिक्षक और दरभंगा शिक्षक सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं एनडीए ने भी अभी तक आधिकारिक रुप से किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News