शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, गुजरात मॉडल की चर्चा....

सीएम सम्राट चौधरी से मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये कानून ठीक है लेकिन इसके पालन में कहीं कहीं पुलिस के स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें आ जाती हैं। मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून को लेकर वो पहले भी अपनी बात रख चुके हैं।

Aug 9, 2026 - 21:41
Aug 10, 2026 - 08:10
 0  0
शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, गुजरात मॉडल की चर्चा....
सोशल मीडिया से साभार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के युवा मोरचा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मांझी ने कहा कि बिहार में गुजरात मॉडल पर शराबबंदी लागू होनी चाहिए। मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून अपनी जगह पर ठीक है लेकिन इसके लागू होने के तौर तरीकों में सुधार करने की जरुरत है। 

सीएम सम्राट चौधरी से मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये कानून ठीक है लेकिन इसके पालन में कहीं कहीं पुलिस के स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें आ जाती हैं। मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून को लेकर वो पहले भी अपनी बात रख चुके हैं। शराबबंदी को लेकर कई जगहों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहते हैं, ऐसे में प्रशासन को और चुस्त दुरुस्त करने की जरुरत है। 

मांझी ने कहा कि जिस गुजरात में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था, वहां भी शराबबंदी कानून लागू है। वहां पर शराबबंदी को लेकर लोगों में वैसी निराशा देखने को नहीं मिलती जैसी बिहार में देखने को मिलती है। मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून ठीक है लेकिन इसकी आड़ में मनमानी नहीं होनी चाहए। 

मांझी ने सीएम सम्राट चौधरी से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। कानून का पालन ठीक तरीके से होना चाहिए। बेगुनाह लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी की सराहना भी की। मांझी ने दावा किया कि बिहार में लगभग 11 लाख लोगों को शराब पीने के मामले में मुकदमों में फंसे हैं। इनमें 5 से 6 लाख अनुसूचित जाति समुदाय के है। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News