खान सर मामला: शिक्षक रौशन आनंद गिरफ्तार
मालूम हो कि हाल में ही हुई बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया है। खान सर का दावा है कि बड़ी संख्या में उनके कोचिंग संस्थान के बच्चे सफल हुए हैं। खान सर के इस दावे पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर खान सर के कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग से मनमुटाव चल रहा था।
राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके अलावा गौरव और अभिषेक नामक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों भी रौशन आनंद को कोचिंग सेंटर से संबद्ध बताए जाते हैं।
मालूम हो कि हाल में ही हुई बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट है। खान सर का दावा है कि बड़ी संख्या में उनके कोचिंग संस्थान के बच्चे सफल हुए हैं। खान सर के इस दावे पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर खान सर के कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग से मनमुटाव चल रहा था।
खान सर के कोचिंग संस्थान की ओर से पटना के कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें से चार नामजद और 15 अज्ञात हैं। घटना में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है।
इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं। पूरे बिहार के बच्चे यहां पर तैयारी के लिए आते हैं। ऐसी कोई भी अप्रिय घटना या तनाव की स्थिति ठीक नहीं है। इस घटना से हम सब दुखी हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0