राज्यसभा चुनाव : जानिए उन कांग्रेस और आरजेडी विधायकों का पूरा बायोडाटा, जिन्होंने एनडीए को जिताने में मदद की...

बिहार में राज्यसभा की सभी 05 सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया। कांग्रेस के 03 और आरजेडी के एक विधायक वोटिंग से अनुपस्थित रहें जिसकी वजह से एनडीए की राह आसान हो गई। आइए, एक नजर डाल लेते हैं उन विधायकों पर जिन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से एनडीए की मदद की।

Mar 16, 2026 - 17:47
Mar 16, 2026 - 17:52
 0  0
राज्यसभा चुनाव : जानिए उन कांग्रेस और आरजेडी विधायकों का पूरा बायोडाटा, जिन्होंने एनडीए को जिताने में मदद की...
Adobe

ये राजनीति है जनाब...यहां कोई किसी का सगा नहीं है। जब टिकट वितरण का दौर चलता है तब सब चरणों में गिरे रहते हैं। जब टिकट मिल जाता है और चुनाव जीत जाते हैं तो नेता फिर अपने मन के मालिक खुद हो जाते हैं। ये सब अनैतिक है लेकिन इस दौर में नैतिकता और अनैतिकता जैसे शब्द बेमानी हो चुके हैं। पावर और पैसा ही प्रधान है। 


बिहार में राज्यसभा की सभी 05 सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया। कांग्रेस के 03 और आरजेडी के एक विधायक वोटिंग से अनुपस्थित रहें जिसकी वजह से एनडीए की राह आसान हो गई। आइए, एक नजर डाल लेते हैं उन विधायकों पर जिन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से एनडीए की मदद की। 

1.    फैसल रहमान : पूर्वी चंपारण जिले की ढाका विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक फैसल रहमान राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गैर हाजिर रहें। उन्होंने मात्र 178 वोट से चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल को हराया था। फैसल रहमान के पिता मोतीउर रहमान भी विधायक और राज्यसभा सांसद थें। आरजेडी से पहले फैसल जेडीयू में थें। उन्होंने पहली बार 2010 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थें। 2015 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2020 में भाजपा के पवन जायसवाल से हार गए थें लेकिन 2025 में वो जीतने में कामयाब रहें। 
2.    मनोज बिस्वास : मनोज अररिया जिले की फारबिसगंज सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में मात्र 221 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी को पराजित किया था। मनोज बिस्वास ने 35 सालों के बाद कांग्रेस को फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाई थी।
3.    सुरेंद्र कुशवाहा : सुरेंद्र कुशवाहा पश्चिमी चंपारण जिले की वाल्मिकीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह को महज 1675 वोटों से हराया था। 
4.    मनोहर प्रसाद सिंह :कटिहार जिले की मनिहारी विधानसभा सीट से मनोहर प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू के शंभू प्रसाद को लगभग 15 हजार वोटों से हराया था। वो 2020 और 2015 के चुनाव में भी विधायक बनने में कामयाब हुए थें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News