लालू राबड़ी को मिली जेड सुरक्षा, बुलेट प्रूफ कार भी मिलेगी, आदेश जारी
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बुलेट प्रूफ कार और क्विक रिस्पांस टीम भी मुहैया कराने का निर्देश जारी हो गया है। राज्य के गृह विभाग ने बिहार के डीजीपी और स्पेशल ब्रांच के पुलिस महानिदेशक को इस आदेश के अनुपालन का निर्देश दे दिया है।
पिछले काफी समय से बिहार की राजनीति में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा का मामला गरम था। अब इस मुद्दे पर विराम लग गया है। गृह मंत्रालय ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को जेड सिक्योरिटी प्रदान कर दी है। गृह विभाग की स्पेशल ब्रांच ने शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में दोनों पूर्व सीएम को जेड सिक्योरिटी देने का निर्देश दिया गया है।
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बुलेट प्रूफ कार और क्विक रिस्पांस टीम भी मुहैया कराने का निर्देश जारी हो गया है। राज्य के गृह विभाग ने बिहार के डीजीपी और स्पेशल ब्रांच के पुलिस महानिदेशक को इस आदेश के अनुपालन का निर्देश दे दिया है।
बता दें कि एक महीने पहले यानी चार जून को लालू राबड़ी की सुरक्षा में बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ था। चार जून को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी को हटा कर विशेष सुरक्षा दल की सुरक्षा प्रदान कर दी गई थी।
इसके विरोध में दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपनी सिक्योरिटी को वापस कर दिया गया था जिसके बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई थी। अब एक महीने के बाद राज्य सरकार ने वापस सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया और जेड सिक्योरिटी देने का निर्णय लिया गया है।
मालूम हो कि जेड सिक्योरिटी के तहत 22 से 24 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होती है। इनमें से 4 से 6 जवान एनएसजी या सीआरपीएफ के जवान होते हैं अथवा आईटीबीपी के कमांडो होते हैं। जेड सिक्योरिटी में एस्कॉर्ट वाहन, मूवमेंट के दौरान मोबाइल सिक्योरिटी और आवास पर परमानेंट सुरक्षा व्यवस्था का घेरा शामिल होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0