लालू परिवार फिर से एकजुट होने वाला है, खुशियां लौटने वाली हैं....

बीते दिनों आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन में तेजप्रताप यादव तमाम मतभेद भूला कर पारिवारिक कार्यक्रम में एक्टिव दिखाई पड़ें। तेजप्रताप इस पारिवारिक समारोह में बिल्कुल तेजस्वी के बच्चों के बड़े पापा के रोल में नजर आ रहे थें। यही नहीं केक कटिंग के दौरान भी तेजप्रताप पूरे परिवार के साथ वहां मौजूद रहें। हालांकि इस जन्मदिन समारोह में रोहिणी आचार्य मौजूद नहीं थीं।

May 29, 2026 - 15:16
May 29, 2026 - 15:20
 0  0
लालू परिवार फिर से एकजुट होने वाला है, खुशियां लौटने वाली हैं....

जी हां, सही सुन रहे हैं आप। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार फिर से एकजुट होने जा रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो तेजप्रताप यादव एक बार फिर से आरजेडी के एमएलसी बनेंगे और रोहिणी आचार्य भी परिवार के साथ नजर आएंगी। 

पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव के परिवार में उस वक्त जबरदस्त मतभेद देखने को मिला जब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को एक निजी मामले की वजह से परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की गई कि तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर किया जाता है। 

उसके बाद फिर दूसरा मतभेद तब उभर कर सामने आया जब विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रुप से अपनी नाराजगी का इजहार किया। पार्टी और परिवार के अंदर की तमाम बातें खुल कर सामने आ गईं थीं। 

बीते दिनों आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन में तेजप्रताप यादव तमाम मतभेद भूला कर पारिवारिक कार्यक्रम में एक्टिव दिखाई पड़ें। तेजप्रताप इस पारिवारिक समारोह में बिल्कुल तेजस्वी के बच्चों के बड़े पापा के रोल में नजर आ रहे थें। यही नहीं केक कटिंग के दौरान भी तेजप्रताप पूरे परिवार के साथ वहां मौजूद रहें। हालांकि इस जन्मदिन समारोह में रोहिणी आचार्य मौजूद नहीं थीं। 

इसके बाद अब यह भी खबर है कि लालू प्रसाद यादव अब खुद सिंगापुर अपने हेल्थ चेकअप के लिए जा रहे हैं। 


रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं। ऐसे में लालू प्रसाद यादव रोहिणी के घर पर ही रहेंगे। जब पिता और पुत्री साथ में होंगे तब तमाम तरह के जो गिले शिकवे हैं, वो दूर हो जाएंगे। वैसे भी कोई भी बेटी अपने पिता का कहना जरुर मानती है। वो भी रोहिणी जैसी बेटी जिन्होंने अपने पिता को अपनी किडनी देकर उनका जीवन बचाया हो। 

विधानसभा चुनाव 2025 के बाद रोहिणी सिंगापुर जब से गईं हैं तब से वो लौट कर नहीं आईं हैं। रोहिणी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। देश दुनिया और बिहार की राजनीति से जुड़े तमाम विषयों पर अपना पक्ष रखती रहती हैं। उम्मीद की जा रही है कि रोहिणी एक बार फिर से परिवार और पार्टी के साथ आएंगी। वो सारण लोकसभा क्षेत्र से 2029 का चुनाव भी आरजेडी के टिकट पर लड़ सकती हैं। 

तेजप्रताप को लेकर खबर चल रही है कि एमएलसी को लेकर थोड़ा पेंच फंसा हुआ है। तेजप्रताप आरजेडी के वोटों से एमएलसी बनने को राजी तो हो सकते हैं लेकिन वो एमएलसी अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले बनना चाहते हैं। हर किसी को पता है कि तेजप्रताप अपने माता पिता के प्रिय हैं। थोड़ी मान मनौव्वल के बात तेजप्रताप विधान परिषद जा सकते हैं। 

और ऐसे में एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में खुशियां लौट सकती हैं। पूरा परिवार एकजुट हो सकता है। तेजस्वी यादव को भी चाहिए कि बड़ा दिल दिखाकर परिवार को एक करने में अपने पिता लालू प्रसाद यादव का साथ दें क्योंकि तेजस्वी यादव के उपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। 

तेजस्वी आज की तारीख में आरजेडी के पोस्टर ब्वॉय हैं। वो एक और जहां राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो वहीं वो बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। उनके साथ जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीदें हैं तो वहीं बिहार की जनता की आवाज भी उठाने का दायित्व उन्हीं का है। 
इस बड़ी लड़ाई को लड़ने ओर जीतने के लिए उनहें अपने परिवार को एक मंच पर लाना ही होगा। अपने तथाकथित टीम के लोगों के पर थोड़े कतरने ही होंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News