चलो बाबा बर्फानी के द्वार, गया में शुरु हुआ अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन

बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी के भक्त पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपना रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा को लेकर गया के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गयाजी के चंदौती स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है।

Apr 17, 2026 - 20:48
Apr 17, 2026 - 20:51
 0  0
चलो बाबा बर्फानी के द्वार, गया में शुरु हुआ अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन
Adobe

Baba Amarnath Barfani Darshan Yatra 2026 Registration  हर हिंदू के दिल में अमरनाथ यात्रा पर जाने की इच्छा होती है ताकी वो पवित्र बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन का काम शुरु हो चुका है। जिनके भी मन में बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा है, वो इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में गया शहर के चंदौती स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 

बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी के भक्त पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपना रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा को लेकर गया के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गयाजी के चंदौती स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन केंद्र पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप भी बाबा बर्फानी के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। 

बैंक के सूत्रों के मुताबिक अभी तक 224 भक्तों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरु हुई है। पहले दिन 103 जबकि दूसरे दिन 121 भक्तों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि बैंक ने कुल 364 भक्तों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिस गति से भक्तगण अपना रजिस्ट्रेशन कराने बैंक की शाखा में पहुंच रहे हैं, वैसे में लगता है कि अगले एक दो कार्यदिवस में यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 

अमरनाथ दर्शन यात्रा के क्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए बाबा बर्फानी के भक्त समय रहते रजिस्ट्रेशन कराना चाह रहे हैं। वहीं बैंक प्रबंधन भी अपनी ओर से पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कराने में जुटा हुआ है। देखने में आ रहा है कि इस बार यानी बाबा बर्फानी दर्शन यात्रा 2026 को लेकर आस्था का सैलाब चरम पर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ इस दर्शन यात्रा में जाने की योजना बना रहे हैं। 

ऐसे में रजिस्ट्रेशन करा कर लोग बिना किसी विध्न बाधा के इस यात्रा को संपूर्ण करना चाहते हैं। बैंक प्रबंधन और प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन सरलतापूर्वक हो जाए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News