बिहार बंद से पहले बड़ा एक्शन, विधायक संदीप सौरव समेत 05 गिरफ्तार
माले विधायक संदीप सौरव की गिरफ्तारी बुधवार को हुए हंगामे की वजह से किया गया है। विधायक पर उपद्रवियों के मार्च में शामिल होने का आरोप है।
25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के पहले बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। पालीगंज के माले विधायक संदीप सौरव समेत 05 लोगों की गिरफ्तारी की खबर है। विधायक के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में उपद्रवियों के मार्च में शामिल होने को लेकर गुरुवार को मामला दर्ज हुआ है।
बता दें कि NEET प्रोटेस्ट को लेकर बिहार में पुलिस अलर्ट मोड में है। बुधवार को हुए प्रदर्शन में पटना में काफी बवाल देखने को मिला था। इसे लेकर बिहार पुलिस काफी एहतियात बरत रही है। उधर 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।
प्रदर्शनकारी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक संदीप सौरव की गिरफ्तारी बुधवार को हुए हंगामे की वजह से किया गया है। विधायक पर उपद्रवियों के मार्च में शामिल होने का आरोप है।
शुक्रवार की शाम विधायक संदीप सौरव ने गिरफ्तार होने से पहले वीडियो जारी किया है और बताया है कि हमारे घर पुलिस पहुंची है और मुझसे मिलने आए लोगों को डिटेन किया गया है। आइसा के अध्यक्ष को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और मुझे भी हिरासत में लिया जा रहा है।
विधायक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें CJM मनीष कुमार उपाध्याय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने विधायक को उनके आवास से उठाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हुए उपद्रव में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विधायक के खिलाफ भाजपा के स्थानीय नेता नीरज कुमार ने मामला दर्ज कराया था। विधायक पर भीड़ को उकसाने और उपद्रव समेत विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0