बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, दो नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति
बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत बनने वाले मां सीता महिला यूनिवसिर्टी बिहार का पहला महिला विश्वविद्यालय होगा। इसके लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। वहीं दिनकर विश्वविद्यालय के लिए 15 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गई है।
सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की मीटिंग में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, डेयरी विकास समेत 24 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण पटना में माता सीता महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना शामिल है। इसके साथ ही बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी की स्थापना को भी मंजूरी दी गई।
बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत बनने वाले मां सीता महिला यूनिवसिर्टी बिहार का पहला महिला विश्वविद्यालय होगा। इसके लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। वहीं दिनकर विश्वविद्यालय के लिए 15 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गई है।
बिहार कैबिनेट ने जिला पुलिस, रेल पुलिस, मद्य निषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को मजबूत करने और लोक भवन के उपयोग के लिए उपकरणों की खरीद के लिए 336.85 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई। पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए भी कई फैसले लिए गए।
केंद्र प्रायोजित पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 50 ड्रोन की खरीद को मंजूरी दी गई। इसके लिए 24.50 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी गई। कोसी दुग्ध उत्पादक संघ के अधीन सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में डेयरी विकास योजनाओं के लिए 126.07 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0