राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा उलटफेर, ख्याती सिंह का ट्रांसफर

ख्याती सिंह राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी थीं। वोटिंग से चंद घंटे पहले ही उन्हें हटा दिया गया। नामांकन से लेकर वोटिंग और काउंटिंग तक का जिम्मा ख्याती सिंह ही देख रहीं थीं। राज्यसभा के निष्पक्ष चुनावों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। ऐसे में उनका जाना कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है। ख्याती सिंह अब पटना हाईकोर्ट में ओएसडी का दायित्व निभाएंगी।

Mar 16, 2026 - 10:24
Mar 16, 2026 - 10:28
 0  0
राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा उलटफेर, ख्याती सिंह का ट्रांसफर
Adobe

Khyati Singh Transfer  बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच एक फैसले ने सबको चौंका दिया है। राज्यसभा चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी और बिहार विधानसभा की सचिव ख्याती सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें पटना हाईकोर्ट में ओएसडी बना दिया गया है। वोटिंग से महज एक दिन पहले यह तबादला सामान्य नहीं है। 


Rajyasabha Election 2026 ख्याती सिंह राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी थीं। वोटिंग से चंद घंटे पहले ही उन्हें हटा दिया गया। नामांकन से लेकर वोटिंग और काउंटिंग तक का जिम्मा ख्याती सिंह ही देख रहीं थीं। राज्यसभा के निष्पक्ष चुनावों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। ऐसे में उनका जाना कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है। ख्याती सिंह अब पटना हाईकोर्ट में ओएसडी का दायित्व निभाएंगी। राज्यसभा चुनाव के बीच उनका ट्रांसफर कई प्रकार के सवालों को जन्म देता है लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह एक रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। 


कौन हैं ख्याती सिंह Who Is Khyati Singh 
10 जुलाई 1974 को जन्मी ख्याती सिंह ने बीए, एलएलबी और पीजीडीएलपीएफ की उच्च डिग्री हासिल की है। वो बिहार लोक सेवा आयोग के 26वें बैच की अधिकारी हैं। वो बिहार न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं।  उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट के रुप में अपना कैरियर शुरु किया था। वे प्रथम श्रेणी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सब जज और एडीजे जैसे पदों पर रह चुकी हैं। वो स्वास्थ्य विभाग में विधि अधिकारी के रुप में भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वो बिहार विधानसभा में प्रभारी सचिव के रुप में काम कर रही थीं, जिनका अब ट्रांसफर कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News