दूसरी जाति में विवाह करो और सरकार से ढाई लाख रुपया पाओ....
अंतरजातीय विवाह करने पर सवा लाख रुपये केंद्र सरकार और सवा लाख रुपये बिहार सरकार देगी। मतलब कुल मिलाकर ढाई लाख रुपये मिलेंगे। बिहार सरकार की इस योजना को जातिवाद को समाप्त करने की पहल के रुप में देखा जा रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि एससी, एसटी कास्ट की महिलाएं अगर दूसरी जाति में शादी करती हैं तो उन्हें ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह आर्थिक सहायता केंद्र सरकार और राज्य सरकार देगी।
अंतरजातीय विवाह करने पर सवा लाख रुपये केंद्र सरकार और सवा लाख रुपये बिहार सरकार देगी। मतलब कुल मिलाकर ढाई लाख रुपये मिलेंगे। बिहार सरकार की इस योजना को जातिवाद को समाप्त करने की पहल के रुप में देखा जा रहा है।
इसके साथ ही भाई बंधन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने महिलाओं को रोजगार और स्वास्थय से जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान का शुभारंभ किया है।
इसके साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर हर सामाजिक वर्ग की छात्राओं को 30 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार के नगर निकायों और पंचायतों में पचास फीसदी महिला आरक्षण है। आज राज्य में लगभग 59 से 60 प्रतिशत महिलाएं जनप्रतिनिधि के रुप में निर्वाचित होकर आ रही हैं।
वहीं महिलाओं के स्वास्थय को लेकर भी बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और अनिमिया मुक्त बिहार अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सरकार 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 500 महिलाओं तक पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0