मंगल पांडेय वाली MLC सीट पर उपचुनाव की घोषणा, NDA की जीत तय
भाजपा के वरिष्ठ नेता और MLC रहे मंगल पांडेय सीवान सदर सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में अब उनकी रिक्त हुई MLC सीट पर भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
Bihar MLC Bypoll 2026 बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है। यह सीट भाजपा के मंगल पांडेय द्वारा रिक्त हुई है। MLC की यह सीट विधानसभा कोटे की है। 16 नवंबर 2025 से यह सीट खाली है। इस सीट का कार्यकाल मई 2030 तक है। जो भी इस सीट से MLC निर्वाचित होगा, उसका कार्यकाल 04 साल तक रहेगा।
Bihar MLC Bypoll Schedule भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को उपचुनाव हेतु अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 30 अप्रैल तक नामांकन चलेगा। 02 मई को स्क्रुटनी होगी। 04 मई तक नामांकन वापसी हो सकेगी। 12 मई को सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक वोटिंग होगी। मतगणना भी उसी दिन शाम 05 बजे से होगी।
बता दें कि इस उपचुनाव में संख्याबल देखते हुए NDA की जीत तय है। ऐसे में विपक्ष द्वारा उम्मीदवार उतारने की कोई गुंजाइश नज़र नहीं आती। इस चुनाव में मतदाता सभी विधायक होते हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष का इस चुनाव में क्या रुख रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0