मोदी कैबिनेट में फेरबदल, बिहार के इन चेहरों को मिल सकती है जगह !

इसी बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा सामने आ रही है। इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। देश भर से कई नाम चर्चा में हैं तो बिहार से भी कुछ नए लोगों को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। बिहार के नेताओं में बेचैनी बढ़ी हुई है लेकिन बनने से ज्यादा इस बात की चर्चा है कि क्या किसी मंत्री को हटाया भी जा सकता है !

Aug 30, 2026 - 13:42
Aug 30, 2026 - 13:42
 0  0
मोदी कैबिनेट में फेरबदल, बिहार के इन चेहरों को मिल सकती है जगह !
प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज से साभार

देश की राजनीति में बदलाव देखा जा रहा है। पहले जेन जी आंदोलन ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ माहौल बना दिया है तो उधर सवर्ण समाज भी मोदी सरकार के खिलाफ बेहद गुस्से में दिखाई दे रहा है। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आक्रामक राजनीति ने भी सरकार की नाक में दम कर रखा है। राहुल गांधी के हमलों को कमजोर करने के लिए भाजपा ने अपने आईटी सेल में परिवर्तन किया है लेकिन वो बहुत असरदार नहीं हो रहा है क्योंकि उनके पास वही पुराने औजार है जिन्हें पिछले 13 साल से लोग देख रहे हैं। 

इसी बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा सामने आ रही है। इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। देश भर से कई नाम चर्चा में हैं तो बिहार से भी कुछ नए लोगों को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। बिहार के नेताओं में बेचैनी बढ़ी हुई है लेकिन बनने से ज्यादा इस बात की चर्चा है कि क्या किसी मंत्री को हटाया भी जा सकता है ! 

सूत्रों की मानें तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है, हालांकि नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर संशय अब भी जारी है। नीतीश कुमार के साथ ही सबकी नजर उपेंद्र कुशवाहा पर भी है। राष्ट्रीय लोक मोरचा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पहले भी मोदी सरकार मंे मंत्री रह चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा के एक सीमा से ज्यादा परिवारवाद को लेकर लोगों में नाराजगी भी है लेकिन समीकरणों के हिसाब से उपेंद्र कुशवाहा को मंत्रिमंडल में लेना जरुरी माना जा रहा है।

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी अपने पद पर बनें रहेंगे। उनके विभागों में बदलाव की संभावना नहीं के बराबर है। चर्चा गिरिराज सिंह को लेकर चल रही है। गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है और उनकी जगह विवेक ठाकुर को भूमिहार कोटे से मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं राजपूत कोटे से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। 

वहीं खबरों के अनुसार सतीश चंद्र दूबे की जगह मनन कुमार मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह दी जा सकती है। कायस्थ समाज से पहले ही नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News