मोदी सरकार का बिहार को तोहफा , 961 करोड़ की लागत से किऊल और झाझा के बीच बनेगी तीसरी नई रेल लाइन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस नई रेल लाइन के निर्माण से राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी। यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों के दबाव में कमी आएगी। वर्तमान समय में इस रुट पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से देरी की समस्या सामने आती है।
बिहार के रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से अच्छी खबर आई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त माने जाने वाले किऊलऔर झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजन पर लगभग 961.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी जानकारी स्वयं सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस नई रेल लाइन के निर्माण से राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी। यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों के दबाव में कमी आएगी। वर्तमान समय में इस रुट पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से देरी की समस्या सामने आती है। थर्ड लाइन बन जाने से ट्रेनों का संचालन अपेक्षाकृत आसान और तेज हो जाएगी जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस परियोजना के लिए पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार निरंतर बिहार की प्रगति के लिए काम रही है और यह परियोजना उसी का हिस्सा है।
वहीं रेलवे बोर्ड की ओर से जारी डॉक्यूमेंट के मुताबिक किऊल झाझा थर्ड लाइन की लंबाई लगभग 53.92 किलोमीटर होगी। इस परियोजना में सिविल कार्य, सिग्नल सिस्टम, बिजली व्यवस्था पर काफी राशि व्यय की जाएगी। इससे पूर्व मध्य रेलवे के इस बेहद महत्वपूर्ण रुट की क्षमता में वृद्धि होगी।
यह रेल लाइन न सिर्फ दैनिक यात्रियों के लिए बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में फायदे का सौदा साबित होगी। मालगाड़ियों की आवाजाही बढ़ेगी और आसान भी होगी। इससे इन इलाकों में कारोबार में तेजी आएगी। बिहार के कई इलाकों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी तो विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0