बांध टूटा तो पहुंच गए पप्पू यादव, बताया पॉलिटिकल डिजास्टर

पश्चिम चंपारण के बगहा में बाँध टूटने की वजह से इलाका अस्त व्यस्त हो चुका है। मौके पर सांसद पप्पू यादव पहुंचे और नेताओं को जमकर खरी खोटी सुना दी।

Sep 29, 2026 - 21:05
Sep 29, 2026 - 21:06
 0  0
बांध टूटा तो पहुंच गए पप्पू यादव, बताया पॉलिटिकल डिजास्टर
सोशल मीडिया से साभार

राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र के खेरतवा गांव में बांध टूटने के बाद कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिसकी वजह से इलाके में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हमेशा की तरह निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। वहां के हालातों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों की मदद की। 

वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने बांध की गुणवत्ता और सरकारी आपदा प्रबंधन पर कई तरह के सवाल दाग दिए। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ से निपटने के नाम पर करोड़ों अरबों रुपए के बिल बनते हैं लेकिन बांध बार बार टूट जाता है। 

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 2024 में भी यह बांध टूटा था फिर 2026 में भी टूट गया। बांध पर ठोकर नहीं होने की वजह से नदी के पानी का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने बांध निर्माण से जुड़े विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका की जांच की मांग की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

पप्पू यादव ने कहा कि सिर्फ राहत सामग्री बांट देने भर से बाढ़ की समस्या हल होने वाली नहीं है। नदियों में जमा गाद हटाना होगा। बैराजों की मजबूती पर गंभीरता से काम करना होगा। बिहार की बाढ़ को सिर्फ आपदा बता कर काम नहीं चलेगा उन्होंने इसे पॉलिटिकल डिजास्टर करार दिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News