जेडीयू कोटे के संभावित मंत्रियों के नाम सामने आए, निशांत का नाम भी शामिल, जानिए पूरी सूची.....

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सम्राट चौधरी सरकार में जेडीयू कोटे से 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का है। निशांत कुमार का नाम चौंकाने वाला है।

May 6, 2026 - 17:04
May 6, 2026 - 17:08
 0  0
जेडीयू कोटे के संभावित मंत्रियों के नाम सामने आए, निशांत का नाम भी शामिल, जानिए पूरी सूची.....

बिहार में गुरुवार को सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होना है। इस मौके पर खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर नरेंद्र मोदी राजधानी पटना में रोड शो भी करेंगे। इसी बीच जेडीयू कोटे के संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सम्राट चौधरी सरकार में जेडीयू कोटे से 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का है। निशांत कुमार का नाम चौंकाने वाला है। कहा जा रहा है कि भाजपा और जेडीयू के तमाम बड़े नेता निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में देखना चाहते थें। काफी मान मनौव्वल के बाद निशांत कुमार मंत्रिमंडल में शपथ ग्रहण के लिए तैयार हुए हैं। 

आपको बता दें कि पहले से दो डिप्टी सीएम जेडीयू के कोटे से बनाए जा चुके हैं। विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव वर्तमान में उपमुख्यमंत्री के रुप में काम कर रहे हैं। उन दोनों के अलावा 12 चेहरों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। इनमें लेसी सिंह, अशोक चौधरी, जमा खान, सुनील कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, शीला मंडल, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रत्नेश सदा, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और मदन सहनी का नाम शामिल है। 

बताया जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी जहां अपने अनुभवी चेहरों को वापस मौका देने जा रही है तो वहीं जनता दल यूनाइटेड भी लगभग पुराने चेहरों पर भरोसा जताने जा रहा है। बिहार का यह नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन तालमेल होगा। हालांकि एनडीए का जोर सामाजिक संतुलन को साधने का भी है ताकी ज्यादा से ज्यादा वर्गों को जगह दिया जा सके। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News