WJAI की बिहार इकाई का गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा
वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। अक्षय आनंद को इसका प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
आखिरकार वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की मुहर लगने के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। WJAI के नेशनल जनरल सेक्रेटरी मधुप मणि पिक्कू द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार अक्षय आनंद ( Live Cities) को प्रदेश अध्यक्ष, बिहार घोषित किया गया है।
वहीं Pratek News के प्रफुल्ल झा, News PR के अंशु कुमार झा, IANS न्यूज एजेंसी के अभिषेक सिंह एवं बिहार पत्रिका के अमर कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। News Haat के सागर कुमार को महासचिव बनाया गया है। लाइव खबर के संतोष श्रीवास्तव को संगठन सचिव बनाया गया है।
वहीं सचिव पद पर पटना प्रेस की करुणा कुमारी, BBN न्यूज के रोहित मेहता, इंकलाब इंडिया भागलपुर के रौशन सनगही एवं प्रभात खबर के अंजनी पांडेय को नियुक्त किया गया है। प्रभात खबर के राजकमल, SDF न्यूज के अरविंद, जयनगर न्यूज के सुभाष यादव एवं जमघट लाइव के आदित्य कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा Bihar News के सरदार सिमरनजीत सिंह को ऑफिस सेक्रेट्री, Bihar News Today के रत्नेश पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा भारत वार्ता के रवि भूषण को वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
WJAI के नेशनल प्रेसिडेंट आनंद कौशल ने सभी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और कहा है कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को और सशक्त और सक्रिय बनाएगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने भविष्य में कार्यकारिणी के रिक्त पदों को सक्रिय एवं योग्य सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0