निवेश का नया केंद्र बनेगा बिहार, मंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
राजधानी दिल्ली में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिहार के शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर राज्य में निवेश और उद्योग से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
देश की राजधानी नई दिल्ली में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शिष्टमंडल ने भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर बिहार में व्यापार, औद्योगीकरण एवं निवेश के विषय पर विस्तृत चर्चा एवं संवाद किया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिहार के चेयरमैन पीके अग्रवाल की अगुवाई में इस शिष्टमंडल ने बुधवार को उद्योग भवन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात में बिहार में औद्योगिक विकास बढ़ाने और निवेश को बढ़ाने के विषय पर चर्चा की।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना भव्य ( भारत औद्योगिक विकास योजना ) से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। मंत्री के अनुसार भव्य योजना के तहत केंद्र सरकार 33,660 करोड़ रुपए की लागत से 100 प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क विकसित और विस्तृत करेगी। भव्य योजना का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और घरेलू विनिर्माण को मजबूती प्रदान करना है।
भव्य परियोजना राज्यों और निजी क्षेत्रों की हिस्सेदारी से वित्तीय वर्ष 2026- 27 से 2031- 32 तक लागू की जाएगी। वहीं नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के जरिए औद्योगिक पार्कों का विकास किया जाएगा।
इस दौरान बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने बिहार चैंबर के शताब्दी वर्ष के मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में बिहार आने का न्योता दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सितंबर में बिहार की राजधानी पटना आयेंगे और शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0