AK 47 नेटवर्क और हथियार तस्करी मामले में NIA की रेड, पार्षद गिरफ्तार

हथियार तस्करी मामले में सारण जिले में NIA की रेड हुई है जिसमें सारण जिले के परसा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद कर्मुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Aug 26, 2026 - 15:00
Aug 26, 2026 - 16:41
 0  0
AK 47 नेटवर्क और हथियार तस्करी मामले में NIA की रेड, पार्षद गिरफ्तार
फेसबुक से साभार सांकेतिक तस्वीर

सारण : AK 47 नेटवर्क और हथियारों की तस्करी के मामले में NIA ने सारण जिले के परसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर रेड की। लगभग 4 घंटे तक NIA की छापेमारी चली और टीम ने पूरे आवास की गहन तलाशी ली।

रेड के दौरान घर के सभी आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। NIA ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की। रेड समाप्त होते ही NIA की टीम ने मुख्य पार्षद के बेटे और वार्ड पार्षद कर्मुल्लाह अंसारी को हिरासत में लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।

NIA ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। बता दें कि पूरा मामला AK 47 राइफल और जिंदा कारतूस की बरामदगी से जुड़ा हुआ था। आरोपी पार्षद कर्मुल्लाह अंसारी ने दूसरे सह आरोपियों के साथ मिलकर नागालैंड से बिहार में अत्याधुनिक बोर के हथियारों की तस्करी करने की साजिश रची थी। 

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद के आवास पर पूर्व में विदेशी नागरिकों के आने जाने, अवैध हथियारों और विदेशी मुद्राओं से जुड़े मामलों को लेकर भी कार्रवाई होने की बात सामने आई है। NIA की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News