बिहार में पैसे की कोई कमी नहीं, सीएम ने किया साफ, हर 10 तारीख को पेंशन आ रही...
सीएम सम्राट ने सभी विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए पैसे की कोई नहीं है। सरकार निरंतर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लोगों को दे रही है। प्रत्येक महीने की 10 तारीख को बुजुर्गों और दिव्यांगों के खाते में राशि जा रही है।
बिहार विधानमंडल परिसर में एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने साफ किया कि सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। विपक्ष सिर्फ इस बात का माहौल बना रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर बिहार के विकास की चिंता करनी है। हमारा लक्ष्य बिहार को आगे ले जाना है। हमारी सरकार निरंतर विकास के काम कर रही है। हम सभी एनडीए के घटक दल मिलकर बिहार को आगे लेकर जाएंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए में समन्वय और बिहार के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। अपने सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि कुछ समय पहले तक बिहार में सिर्फ 274 डिग्री कॉलेज थें लेकिन आज बिहार में एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेज सरकार ने शुरु किए हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय था कि बिहार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था लेकिन आज हमारी सरकार का प्रयास है कि उन्हें बिहार के अंदर ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। सीएम ने बताया कि बिहार के छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए एक विशेष ऐप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से छात्र रात के 12 बजेे भी अपने समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं।
सीएम सम्राट ने सभी विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए पैसे की कोई नहीं है। सरकार निरंतर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लोगों को दे रही है। प्रत्येक महीने की 10 तारीख को बुजुर्गों और दिव्यांगों के खाते में राशि जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0