नोएडा हिंसा : मास्टरमाइंड आदित्य बिहार का निवासी, पूरी जानकारी लीजिए..

पिछले दिनों नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन के दौरान हिंसा हुई, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता के रूप में बिहार के वैशाली के रहने वाले आदित्य आनंद की गिरफ्तारी हुई है।

Apr 19, 2026 - 09:57
Apr 19, 2026 - 10:00
 0  0
नोएडा हिंसा : मास्टरमाइंड आदित्य बिहार का निवासी, पूरी जानकारी लीजिए..
Adobe

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के नोएडा का मजदूर आंदोलन खासा सुर्खियों में रहा। आंदोलन के दौरान पथराव और हिंसा की खबरें भी आईं। अब इसके मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आदित्य आनंद की पहचान हुई जो बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। आदित्य की गिरफ्तारी तमिलनाडु से हुई। 

आदित्य आनंद की गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ ने की। नोएडा पुलिस के अनुसार मजदूर आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाओं और भड़काऊ गतिविधियों में आदित्य आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पुलिस का कहना है कि आदित्य ने नोएडा हिंसा के पूर्व 30 मार्च से 01 अप्रैल के बीच कई संगठनों के साथ बैठक की थी। इन बैठकों में ही हिंसक आंदोलन की रूपरेखा तय हुई। 

आदित्य आनंद की उम्र 28 वर्ष है। वो बिहार के हाजीपुर के छोटी मढ़ैया निवासी अमित कुमार का पुत्र है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा वैशाली में ही हुई। वर्ष 2013 में वो पटना आकर रहने लगा। उसके बाद उसने वर्ष 2020 में NIT जमशेदपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से बीटेक किया। आदित्य आनंद सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 

आदित्य आनंद मजदूर बिगुल संगठन का सक्रिय कार्यकर्ता है। उसके दो अन्य साथी रूपेश राय और मनीषा चौहान की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। मनीषा चौहान बिहार के गोपालगंज जबकि रूपेश राय छपरा का रहने वाला है। 

आदित्य वर्तमान में नोएडा में रह रहा था। उसके वीडियो भी सामने आए जिसमें वो मजदूरों के बीच वो भाषण दे रहा था। वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद ही आदित्य तक पुलिस की जांच पहुंची। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News