ईद पर PM Modi की खास अपील – हर व्यक्ति के जीवन में आए खुशहाली!
PM Modi: रविवार की शाम दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया। इसके साथ ही सोमवार को पूरे देश में ईद का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास
PM Modi: रविवार की शाम दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया। इसके साथ ही सोमवार को पूरे देश में ईद का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर PM Narendra Modi ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भावना और दयालुता की भावना को मजबूत करे। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए और आपके सभी प्रयास सफल हों। ईद मुबारक।"
राष्ट्रपति ने दिया भाईचारे का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत करता है और करुणा व दानशीलता की प्रवृत्ति अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए और सभी के दिलों में अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करे।"
UP में Yogi और आनंदीबेन ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राजभवन से जारी बयान में कहा गया कि "उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।" उन्होंने अपने संदेश में सभी को खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद करें ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं और एक मजबूत व समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ईद-उल-फितर खुशियों और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।
Akhilesh और मायावती ने भी दी शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने भी ईद की बधाई दी। उन्होंने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "चांद है पतला, आज है ईद। सभी को ईद मुबारक!" वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "देशवासियों और खासकर भारतीय मुस्लिम समाज व उनके परिवारों को पवित्र रमजान के महीने के रोज़े पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई एवं जीवन में खुशहाली के लिए शुभकामनाएं, जिसकी गारंटी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान में है।"
सोमवार को पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0