बिहार में फिर चुनाव, 06 मार्च से नामांकन, 18 को वोटिंग
बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 06 मार्च से नामांकन होगा। 18 मार्च को मतदान और मतगणना दोनों होगा।
हमारे देश के चुनावी सिस्टम की खासियत है कि यहां सालों भर छोटे बड़े चुनाव चलते ही रहते हैं। देश के किसी न किसी हिस्से में कोई न कोई चुनाव होता ही रहता है।
कभी लोकसभा के चुनाव, विधानसभा के चुनाव, ग्राम पंचायतों के चुनाव, नगर निकायों के चुनाव, छात्र संघों के चुनाव से माहौल गुलजार रहता है। वैसे भी हमारे यहां चुनावों को लोकतंत्र का महापर्व कहते हैं। चुनाव में पर्व जैसा माहौल भी बना रहता है।
इसी क्रम में बिहार में भी पैक्स चुनावों का ऐलान हो गया है। राज्य के 24 जिलों के 436 पैक्सों में चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गईं हैं। वोटिंग और काउंटिंग एक ही दिन होगा। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए विशेष कोटा बनाया गया है।
Bihar pacs election कार्यक्रमों की बात करें तो 06 और 07 मार्च से नॉमिनेशन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 09 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच यानि स्क्रुटनी होगी। 11 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी।
वोटिंग 18 मार्च की सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा और वोटिंग खत्म होने के पश्चात इसी दिन मतगणना का कार्य भी सम्पन्न करा लिया जाएगा।
पैक्सों की मैनेजमेंट कमिटी में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 02 सीट, पिछड़े वर्ग के लिए 02 और अति पिछड़े वर्ग के लिए 02 सीट आरक्षित होगी। सभी आरक्षित सीटों में से आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
Bihar pacs election रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, जहानाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सारण, समस्तीपुर, सुपौल, सीवान, सीतामढ़ी, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधेपुरा, लखीसराय आदि जिलों में होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0