पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों को बांट रहे हैं पैसा, मंत्री ने पूछा हिसाब
पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ प्रवचन देने के लिए बने हुए हैं। पप्पू यादव की नजर में दुनिया के सभी नेता चोर हैं तो उनकी बात सुनते रहिए।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इन दिनों मसीहा बनकर बिहार के बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं। पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद जा रहे हैं और लोगों के बीच पैसा बांट रहे हैं। इस पर बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने पूछा है कि पप्पू यादव के पास इतने पैसे आते कहां से हैं !
पप्पू यादव के लिए लोगों की मदद करना नई बात नहीं है। वो हमेशा से ऐसा करते आए हैं। पप्पू यादव किसी पद पर रहे या न रहें, चुनाव हारें या जीतें उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। पप्पू यादव किसी भी आपदा में लोगों के बीच कूद पड़ते हैं और सहायता कार्य शुरु कर देते हैं।
कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बीते दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच कर वहां परेशान लोगों के बीच जाकर उन्हें पांच पांच सौ रुपये के नोट बांटे। इस दौरान पप्पू यादव ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा दिए। बात करते करते पप्पू यादव ने अफसरों और नेताओं को चोर तक कह दिया।
पूर्णिया की ही धमदाहा सीट से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि पप्पू यादव इतना पैसा लाते कहां से हैं ? इसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए। लोगों के बीच बांटने के लिए उनके बैग में पैसा आता कहां से है, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए।
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि किसके पास कितना जमीन है, इसका लेखा जोखा सरकार के पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को लगता है कि वही अकेले सच्चे नेता हैं और उनकी नजरों में बाकी नेता चोर हैं। पप्पू यादव के मुंह से जो निकलता है, उसे सुनते रहिए।
पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ प्रवचन देने के लिए बने हुए हैं। पप्पू यादव की नजर में दुनिया के सभी नेता चोर हैं तो उनकी बात सुनते रहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0