पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरु, छात्रों में उत्साह

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के पांच मुख्य पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके साथ ही कॉलेज और फैकल्टी के स्तर पर काउंसिल सदस्यों के लिए चुनाव होगा। नियमानुसर प्रति एक हजार छात्र एक काउंसिल सदस्य चुने जाएंगे। जहां पर 1501 से ज्यादा वोटर होंगे, वहां दो काउंसिल सदस्य चुने जाएंगे।

Feb 6, 2026 - 12:25
Feb 6, 2026 - 12:32
 0  0
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरु, छात्रों में उत्साह

Patna University Student Union Election News 2026 पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही कैंपस में चुनावी माहौल जोर पकड़ने लगा है। तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने योग्य, जुझारु और मजबूत उम्मीदवारों को खोजने का काम शुरु कर दिया है। वहीं कई छात्र बिना किसी संगठन या विचारधारा के अपनी बदौलत भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बता दें कि नियमों के मुताबिक वही उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे जिन पर किसी भी किस्म का कोई आरोप नहीं है। 


पटना यूनिवर्सिटी में 28 फरवरी को छात्र संघ का चुनाव होना है। 11 फरवरी से 14 फरवरी तक नामांकन फॉर्म मिलेगा। 16 से 18 फरवरी तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे। चुनाव को लेकर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र संघ चुनाव वही उम्मीदवार लड़ सकेगा जिसकी उपस्थिति 75 प्रतिशत होगी। उन पर किसी भी किस्म का कोई आरोप या प्राथमिकी नहीं होना चाहिए। उपस्थिति और आचरण की जांच के उपरांत ही नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 


छात्र संघ चुनाव में जितने भी उम्मीदवार नामांकन करेंगे, उनके नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारों के नामांकन में तीन बातों की जांच की जाएगी। पहली कक्षाओं में उनकी उपस्थिति, दूसरा कॉलेज कैंपस में उनका आचरण और तीसरा उन पर किसी भी किस्म का कोई आराप तो नहीं है। सभी कॉलेजों और विभागों से छात्र छात्राओं की उपस्थिति सूची मंगाई जा चुकी है। 


पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रोफेसर शंकर कुमार को चीफ इलेक्शन ऑफिसर, प्रोफेसर खगेंद्र कुमार को एडवाइजर एवं डॉ वीरेंद्र प्रसाद और प्रोफेसर एन के झा के आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। 


पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के पांच मुख्य पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके साथ ही कॉलेज और फैकल्टी के स्तर पर काउंसिल सदस्यों के लिए चुनाव होगा। नियमानुसर प्रति एक हजार छात्र एक काउंसिल सदस्य चुने जाएंगे। जहां पर 1501 से ज्यादा वोटर होंगे, वहां दो काउंसिल सदस्य चुने जाएंगे। 


जानकारी के लिए बता दें कि पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज, बीएन कॉलेज, मगध महिला कॉलेज और फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस से दो दो काउंसिल सदस्य चुने जाएंगे। वहीं पटना वीमेंस कॉलेज से सबसे ज्यादा 04 काउंसिल सदस्य निर्वाचित होंगे। इसके अतिरिक्त पटना लॉ कॉलेज, वाणिज्य कॉलेज, पटना ट्रेनिंग कॉलेज, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, कॉलेज ऑफ आर्टस एंड क्राफ्ट, कॉमर्स फैकल्टी, साइस फैकल्टी और फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनेटीज से एक एक काउंसिल सदस्यों का चुनाव होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0