पटना में बनने जा रहा पीएम मोदी का भव्य मंदिर, 5 एकड़ में होगा निर्माण
बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
अब बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनेगा। बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की प्रथम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाया गया है। बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है।
बोर्ड ने कहा कि बरसों से ट्रांसजेंडर समुदाय जिस सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा था, वो सम्मान पीएम मोदी की वजह से मिला है, इसलिए उनके सम्मान में उनका मंदिर बनाया जाएगा। बोर्ड के राजन सिंह के अनुसार बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है, इसलिए पीएम मोदी को समर्पित मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
पीएम मोदी का यह मंदिर पटना में बनेगा। राजन सिंह ने कहा कि कसम भगवान राम की खाते हैं, भगवान नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाएंगे और पटना में ही बनाएंगे। उनके अनुसार नरेंद्र मोदी भगवान राम के उत्तराधिकारी हैं। मंदिर निर्माण के उपरांत यहां सबसे पहली पूजा सीएम सम्राट चौधरी करेंगे।
मालूम हो कि बिहार सरकार ने पिछले साल अगस्त के महीने में ट्रांसजेंडर समुदाय के हक अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड बनाया था। यह बोर्ड बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत काम करता है।
राजन सिंह के अनुसार बोर्ड के इस प्रस्ताव को बिहार सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए जल्द ही जगह को चिन्हित करने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण के लिए सरकारी सहयोग के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से चंदा जुटाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0