पटना: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, सीएम सम्राट ने किया सर्वेक्षण

बढ़ते जलस्तर के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नदी किनारे बनें व्यू पॉइंट से गंगा के फैले हुए पानी को देखा। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहें। सीएम ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, चुनौतियों और तैयारियों का जायजा लिया।

Sep 3, 2026 - 15:12
 0  0
पटना: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, सीएम सम्राट ने किया सर्वेक्षण

पटना में पुनपुन और गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से दियारा और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में पानी सड़कों तक पहुंच चुका है। दानापुर, मनेर और फतुहा आदि इलाकों में पानी की वजह से बड़ी आबादी मुश्किलों का सामना कर रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

बढ़ते जलस्तर के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नदी किनारे बनें व्यू पॉइंट से गंगा के फैले हुए पानी को देखा। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहें। सीएम ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, चुनौतियों और तैयारियों का जायजा लिया। 

सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को सभी जरुरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि किसी भी हाल में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जान माल की सुरक्षा के लिए जो भी इंतजाम किए जा सकते हैं किए जाने चाहिए। बाढ़ के खतरे को देखते हुए पटना डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। 

पटना में गंगा और पुनपुन नदी दोनों ही लाल निशान के उपर पहुंच चुकी है। नदियों का पानी सड़कों तक आ गया है। पड़ोसी राज्यों में हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर पड़ा है तो दूसरी तरफ बाणसागर बराज और इंद्रपुरी जलाशय द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और गंभीर हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News