पटना : छात्रों पर लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को घेरकर पिटा, दो जवान जख्मी
लाठीचार्ज के बाद पटना में मंगलवार को पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो जवान घायल हो गए।
मंगलवार को राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों को रिजल्ट में कथित गड़बड़ी की आशंका को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे थें।
प्रदर्शन के क्रम में मामला बिगड़ गया। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस क्रम में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। हिसंक प्रदर्शन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों का बड़ा जमावड़ा है और इसी बीच पुलिस लाठीचार्ज शुरू हो जाता है। लाठीचार्ज से बचने के लिए छात्र इधर उधर भागने लगते हैं।
इसी बीच दो पुलिसकर्मी छात्रों के झुंड में घिरते हुए दिखाई देते हैं और उनके साथ भी प्रदर्शनकारी छात्र मारपीट करते हैं। घायल पुलिसकर्मियों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है।
सूचना के अनुसार छात्र रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थें। इस दौरान छात्रों ने खूब बवाल मचाया। आरोप है कि इन छात्रों ने आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी कैंपस में भी हंगामा किया। वहां तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की।
हंगामे के दौरान आसपास की सड़कों से गुजर रही कुछ गाड़ियों के शीशे टूटने की भी ख़बर है। काफी मशक्कत के बाद मामले को नियंत्रित किया गया। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर और आसपास पुलिस बल को तैनात किया गया है। इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0