160 एकड़ जमीन पर बनेगा पीरपैंती पॉवर प्रोजेक्ट, 288 किसान होंगे प्रभावित
पीरपैंती पॉवर प्लांट परियोजना के लिए पीरपैंती अंचल के सात मौजों के 288 किसानों की जमीन ली जाएगी। इसमें चौधरी बसंतपुर, खिदरपुर, महेशराम, इमामनगर, हरिणकोल, बसंतपुर, ककरघट आदि इलाके शामिल हैं।
Power Project Bihar पीरपैंती में 160 एकड़ जमीन पर थर्मल पॉवर प्लांट बनने जा रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रेलवे कॉरिडोर और पथ निर्माण का कार्य पहले से चल रहा है। राज्य के भू अर्जन विभाग ने इस परियोजना के लिए कुल 160.43 एकड़ जमीन चिन्हित कर लिया है।
पीरपैंती पॉवर प्लांट परियोजना के लिए पीरपैंती अंचल के सात मौजों के 288 किसानों की जमीन ली जाएगी। इसमें चौधरी बसंतपुर, खिदरपुर, महेशराम, इमामनगर, हरिणकोल, बसंतपुर, ककरघट आदि इलाके शामिल हैं।
मौजा बसंतपुर से सर्वाधिक भूमि इस परियोजना के लिए अधिगृहित की जाएगी। इस इलाके का लगभग 66 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसकी वजह से यहां के 100 किसान प्रभावित होंगे। वहीं महेशराम मौजा से सबसे कम जमीन ली जा रही है। यहां से सिर्फ 1.56 एकड़ जमीन ली जाएगी। भू अर्जन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थानीय स्तर पर सामाजिक प्रभाव के आंकलन का काम भी जारी है, जिसे 04 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है।
सामाजिक प्रभाव के आंकलन के दौरान इन तथ्यों का अध्ययन किया जाएगा कि जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उन पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा। इस क्रम में किसानों से चर्चा होगी, इलाके का सर्वेक्षण किया जाएगा। लोक सुनवाई कार्यक्रम होगा। यह भी देखा जाएगा कि इससे कितने परिवार प्रभावित होंगे। कितनी जमीनें और संपत्तियां प्रभावित होंगी। इन सबका समग्र अध्ययन होगा।
इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण रुप से पारदर्शी होगी। जिनकी जमीने ली जाएंगी, उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाएगा। प्रयास होगा कि परियोजना सही समय पर शुरु हो। आम आदमी को कम से कम परेशानी हो। यहां रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण होने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इलाके में लोगों को रोजगार मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0